Delhi Violence: हिंसा ने ले ली IB अधिकारी Ankit Sharma की जान
ABP News Bureau | 27 Feb 2020 07:51 AM (IST)

दिल्ली हिंसा ने आम आदमी के साथ साथ वर्दी वालों को भी अपनी चपेट में ले लिया है, कांस्टेबल रतन लाल के बाद अब एक आईबी ऑफिसर अंकित शर्मा की भी मौत हो गई है. अंकित का कसूर क्या था? 25 फरवरी की शाम अंकित घर से निकले थे, आसपास का माहौल जानने निकले अंकित तो नहीं लौटे, लौटा तो उनका शव, करीब अठारह घंटे बाद.