Delhi Violence: 14 फरवरी को हुई अशफाक की शादी 25 फरवरी को दंगे ने ले ली जान
ABP News Bureau | 27 Feb 2020 01:46 PM (IST)

इंदिरा विहार के अशफाक भी दंगों की भेंट चढ़ गए. मंगलवार शाम गोली लगने से उनकी मौत हो गई. ग्यारह दिन पहले 14 फरवरी को अशफाक की शादी हुई थी. अशफाक के पिता न्याय की गुहार लगाते हुए मांग कर रहे हैं कि जिन लोगों की मौत हुई है उन सबको शहीद का दर्जा मिले. पिता का आरोप है कि अशफाक पुलिस की गोली से भरा. नम आंखों से आगाज कहते हैं कि उन्हें हिंदुस्तानी होने पर गर्व है, कुछ लोगों ने माहौल खराब किया है.