Delhi Violence: किसी का घर जला, किसी की दुकान... हिंसा ने सबको जख्म दिए
ABP News Bureau | 27 Feb 2020 08:01 AM (IST)

हिंसा से किसी को फायदा नहीं मिलता. बस कुछ पलों में ही सबकुछ तहस नहस हो जाता है. चेहरों से आप बेशक पहचान नहीं पाएंगे लेकिन दर्द देखकर आपको इस बात का अंदाजा हो जाएगा. दिल्ली में हुई हिंसा की भी कुछ यही कहानी है. जब दिल्ली जलाई जा रही थी तब न चेहरे देखे जा रहे थे और न घर. बस जो कुछ उपद्रवियों से सामने आ रहा था वो उसे खाक करते हुए आगे बढ़ते जा रहे थे.