Delhi Violence: वीडियो मे कैद हुए दिल्ली के दंगाई, पुलिस कर रही पहचान
ABP News Bureau | 02 Mar 2020 08:59 AM (IST)

पिछले दिनों दिल्ली में हुई हिंसा ने 42 लोगों की जान ले ली और अब इस हिंसा की आग ठंडी होने के बाद जो वीडियों फुटेज सामने आ रहे हैं वो काफी डराने वाले हैं. 24 फरवरी को यमुना विहार में हुए हिंसा के सबूत इन वीडियो फुटेज में मौजूद हैं. इन फुटेज के आधार पर उपद्रवियों को आसानी से पहचाना जा सकता है.