Delhi Violence: हिंसा से लोगों में खौफ का माहौल, घर छोड़ने को मजबूर | Namaste Bharat part 1
ABP News Bureau | 27 Feb 2020 09:33 AM (IST)

हिंसा शांत हो चुकी है, हालात काबू में है. फिर भी लोगों के अंदर डर समाया है. तीन दिनों तक चली हिंसा ने यहां के लोगों को अंदर से तोड़ दिया है. हालत ये हो गई है कि लोग घर बार छोड़कर जा रहे हैं. बाहर से दिल्ली आकर रहने वाले कई लोग अपने घर छोड़कर वापस जा रहे हैं. कल रात से ही ऐसे लोग यहां से बैग लेकर जाते दिख रहे हैं.