Delhi Violence: नफरत के वो शोले जिनसे झुलसी दिल्ली, भड़काने वाले चेहरों पर शिकंजा कब?
ABP News Bureau | 01 Mar 2020 08:36 AM (IST)

दंगों ने दिल्ली को ऐसे जख्म दिए हैं जिनसे उबरने में शायद दिल्ली को लंबा वक्त लगेगा. जिसने दिल्ली को झुलसाया, वो थे नफरत के शोले। जो कहीं भड़काऊ बयानों के रूप में तो कहीं भड़काऊ नारों के रूप में सामने आए। आखिर जिन्होंने दिल्ली को आग में झोंका उन पर शिकंजा कब कसेगा?