Delhi Violence: दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या 34 हुई | ABP News Hindi
ABP News Bureau | 27 Feb 2020 10:30 AM (IST)

दिल्ली हिंसा में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ कर 34 हो गया है. पुलिस प्रशासन के मुताबिक शुरुआती दौर में दंगे के दौरान जो लोग घायल होकर अस्पताल पहुंचे थे उनकी मौत होने की वजह से आंकड़ा बढ़ा है. यहां साफ कर दें कि पुलिस प्रशासन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोई बड़ी घटना नहीं हुई है.