चुनाव रिजल्ट 2026
(Source: ECI/ABP News)
Delhi Unlock: CM Kejriwal ने दी और रियायतें, जानिए क्या खुला रहेगा और क्या बंद?
ABP News Bureau | 13 Jun 2021 01:29 PM (IST)

देश की राजधानी में अब कोरोना का प्रकोप बहुत कम हो गया है. इसी के मद्देनजर अनलॉक की प्रक्रिया के तहत दिल्ली में सोमवार से सभी मार्केट, मॉल्स, रेस्टॉरेंट खुलना शुरू हो जाएंगे. हालांकि दिल्ली में अभी स्कूल-कॉलेज, स्वीमिंग पुल, स्पा सेंटर बंद रहेंगे. ये घोषणा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की है.