Delhi में कल से Unlock-5, जानिए क्या खुलेगा और क्या बंद?
ABP News Bureau | 27 Jun 2021 08:04 AM (IST)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है. यही वजह है कि दिल्ली में कोरोना अनलॉक पार्ट-5 का एलान कर दिया गया है. दिल्ली डिस्ट्रिक्ट मैनेजमेंट अथॉरिटी की ओर से जारी नई गाइडलाइंस में कहा गया है कि 28 जून से राजधानी में जिम और योगा संस्थानों खोले जा सकेंगे. हालांकि इसके लिए 50 फीसदी की क्षमता तय कर दी गई है.