Delhi Unlock-3: सावधानी के साथ खुलीं कनॉट प्लेस की सभी दुकानें | Ground Report
ABP News Bureau | 14 Jun 2021 03:13 PM (IST)

दिल्ली में अनलॉक-3 के तहत मार्केट काम्प्लेक्स में ऑड इवन का नियम खत्म कर दिया गया है. दिल्ली के कनॉट प्लेस में सभी दुकानें आज से खुल गई हैं. कुछ ग्राहक भी नज़र आ रहे हैं. कनॉट प्लेस के शोरूम में sanitization, थर्मल सकैनिंग और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान तो रखा ही गया है साथ ही, शोरूम के मेन गेट पर पोस्टर्स लगाकर सूचना भी दी जा रही है कि शोरूम का पूरा स्टाफ वैक्सीनेटेड है.