Delhi: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
ABP News Bureau | 14 Aug 2021 08:29 PM (IST)

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में तो सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए ही गए है साथ ही साथ रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के अच्छे खासे इंतज़ाम किए गए है. लगातार स्टेशन पर चेकिंग की जा रही है. डॉग स्क्वाड और बम स्क्वाड की मदद ली जा रही है. हर आने जाने वाले की तलाशी ली जा रही है और अगर किसी पर शक है तो उसके समान की तलाशी ली जा रही है.