Delhi में 1 सितंबर से खुलेंगे स्कूल, क्या बच्चों को भेजने के लिए तैयार हैं अभिभावक?
ABP News Bureau | 28 Aug 2021 08:41 AM (IST)

देश की राजधानी दिल्ली भी अब उन राज्यों में शामिल हो गया है, जहां स्कूल फिर से खुल रहे हैं. दिल्ली सरकार का कहना है कि ऑनलाइन क्लासेज कभी ऑफलाइन क्लासेज का विकल्प नहीं हो सकते. देश के भविष्य को शिक्षित करने के लिए स्कूल खोलना जरूरी भी है, लेकिन कोरोना का डर भी हर माता-पिता को सता रहा है.