15 दिन पहले शुरू हुआ दिल्ली का पहला Drive-Through Vaccination Centre बंद
ABP News Bureau | 12 Jun 2021 08:21 AM (IST)

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बीच खोला गया पहला ड्राइव-थ्रू टीकाकरण केंद्र बंद कर दिया गया है. इसको बंद करने का कारण केंद्र सरकार की ओर से निजी अस्पतालों के लिए वैक्सीन दरों को सीमित करना बताया जा रहा है. अस्पताल ने कहा है कि इसे चलाना अब अव्यावहारिक हो गया है.