गंभीर श्रेणी में दिल्ली की हवा, देखिए अभी तक की सभी बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 14 Nov 2023 09:09 AM (IST)
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की आबोहवा आज भी जहरीली है. इसमें सुधार की अभी कोई संभावना नहीं है. प्रदूषण की वजह से दिल्ली सेहत बेहद खराब हो गई है. दिल्ली में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 358 है, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है. मंगलवार सुबह के समय दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार है. सबसे ज्याद एक्यूआई पूठ खुर्द में 462 दर्ज किया गया है