Delhi Rohini Court में धुंआधार फायरिंग, गैंगस्टर Jitender Gogi की मौत
ABP News Bureau | 24 Sep 2021 02:46 PM (IST)

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. पेशी पर आए जितेंद्र गोगी की मौके पर ही मौत हो गई. ये गैंगवॉर रोहिणी कोर्ट के रूम नंबर-207 के भीतर हुई है. हालांकि पुलिस ने मौके पर जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावर को ढेर कर दिया. शूटआउट में तीन से चार लोग घायल भी हुए हैं.