Delhi Results के बाद Manoj Tiwari ने Kejriwal, कांग्रेस और Shaheen Bagh को लेकर कही ये बात
ABP News Bureau | 11 Feb 2020 05:18 PM (IST)

दिल्ली चुनाव के परिणाम के बाद मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल को बधाई दी. इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को हिम्मत नहीं हारने के लिए कहा. कांग्रेस को उन्होंने लुप्तप्राय पार्टी बताया. वही शाहीन बाग को लेकर भी बयान दिया है. मनोज तिवारी ने कहा कि हम चुनाव में हार की समीक्षा करेंगे और हार के कारणों पर मंथन करेंगे. जब नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं आते हैं तो निराशा होती है लेकिन बीजेपी इससे आगे बढ़कर आगे के बारे में सोचेगी.