Delhi Rains: बारिश ने खोली दिल्ली के विकास की पोल, तस्वीरें देख आप भी यही कहेंगे
ABP News Bureau | 01 Sep 2021 01:02 PM (IST)
दिल्ली एनसीआर में आज भी जोरदार बारिश हो रही है. झमाझम बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है जिसके कारण गाड़ियों को चलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की माने तो दिल्ली में अगले तीन से चार दिनों तक रुक-रुककर बरिश होती रहेगी. मौसम विभाग के मुताबिक 2 और 3 सितंबर भी दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है.