Delhi Rains: कुछ ही देर की बारिश में जलमग्न हुई दिल्ली | Ground Report
ABP News Bureau | 01 Sep 2021 10:25 AM (IST)

राष्ट्रीय राजधानी में मौसम अब सुहाना हो गया है. दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार से रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिस वजह से जगह-जगह जलजमाव हो गया और यातायात भी प्रभावित हुआ. मुख्य मार्गों पर सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई. अब राजधानी में अगले कुछ दिन भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट जारी किया है. आज बुधवार को भी यहां भारी बारिश की संभावना है