Delhi पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, Yamuna का जलस्तर खतरे के निशान के पार
ABP News Bureau | 31 Jul 2021 08:52 AM (IST)

दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ पहाड़ों पर तेज बारिश से दिल्ली में यमुना नदी इस वक्त उफान पर है. बुधवार को हरियाणा के यमुनानगर मे हथिनी कुंड बैराज से दिल्ली की तरफ तकरीबन 1 लाख 59 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया. जिस वजह से यमुना के पानी का बहाव तेज़ होता गया और राजधानी में यमुना नदी का जलस्तर शुक्रवार को खतरे के निशान को पार कर गया. दिल्ली में यमुना का जलस्तर और बढ़ सकता है.