JNU हिंसा पर Delhi Police बोली- सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच हो रही है
ABP News Bureau | 06 Jan 2020 07:48 PM (IST)

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, दिल्ली पुलिस पीआरओ, एमएस रंधावा ने कहा कि जेएनयू में रविवार रात छात्रों के बीच हाथापाई की एफआईआर दर्ज की गई है. उन्होंने यह भी कहा कि जांच जारी है और CCTV फुटेज जमा किए जा रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि कुल 34 लोग घायल हुए हैं और सभी 34 को एम्स ट्रॉमा सेंटर से छुट्टी दे दी गई है.