CAA: जामिया मामले में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया
shubhamsc | 17 Dec 2019 11:49 AM (IST)

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ राजधानी दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें इलाके के तीन शरारती तत्व भी हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन दस लोगों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार लोगों में जामिया मिलिया का कोई छात्र शामिल नहीं है.