Delhi: PM Modi ने शुरू की अटल जल योजना, दोहराया 'पर ड्रॉप मोर क्रॉप' का मंत्र
ABP News Bureau | 25 Dec 2019 12:52 PM (IST)

आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और बीजेपी के शीर्ष पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती है. इस मौके पर पीएम मोदी समेत कई बीजेपी नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. आज पीएम मोदी दिल्ली के विज्ञान भवन में सभा को संबोधित कर रहे हैं. यहां पर उन्होंने अटल जल योजना की शुरुआत की. पीएम ने यहां पर कहा कि जल संकट विकास को भी प्रभावित भी करता है.