Delhi में पकड़े गए Pakistani आतंकी के बारे कई अहम खुलासे, आज ही किया जाएगा कोर्ट में पेश
ABP News Bureau | 12 Oct 2021 01:44 PM (IST)

दिल्ली से पाकिस्तानी आतंकी की गिरफ्तारी पर नया खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, ये आतंकी 15 साल से दिल्ली में रह रहा था और लगातार अपने पाकिस्तानी आकाओं से संपर्क में था आतंकी अशरफ उर्फ नूरी. सूत्रों के मुताबिक खुलासा ये भी हुआ है कि, आतंकी अशऱफ नूरी ने दिल्ली में ही शादी की थी लेकिन उसकी पत्नी साथ नहीं रहती. सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में अशऱफ उर्फ नूरी कई जानकारियां छिपा रहा है. आज पुलिस नूरी को कोर्ट में पेश करेगी. पुलिस पूछताछ के लिए नूरी की 14 दिन की रिमांड भी मांगेगी। दिल्ली पुुलिस के मुताबिक, ये आतंकी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में था.