Delhi News : Amanatullah Khan ने दायर की अग्रिम जमानत याचिका । Breaking News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 13 Feb 2025 10:21 AM (IST)
आम आदमी पार्टी (AAP) के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है. दिल्ली पुलिस अमानतुल्लाह के ऊपर मकोका लगाने की तैयारी कर रही है. हालांकि इससे पहले सोमवार को दर्ज एफआईआर में पुलिस ने संगठित अपराध और दंगे से जुड़ी धाराएं भी अमानतुल्लाह खान के ऊपर लगाई थी, जो की गैरजमानती है.अमानतुल्लाह खान पर आरोप है कि उन्होंने हत्या के प्रयास के मामले में भगोड़े आरोपी की हिरासत से भागने में मदद की. इस मामले में पुलिस का कहना है कि अमानतुल्लाह खान फरार हैं.