Delhi-NCR Rains: बारिश ने तोड़ा 19 साल का रिकॉर्ड, सड़कें पानी से लबालब | Ground Report
ABP News Bureau | 02 Sep 2021 03:21 PM (IST)

दिल्ली-एनसीआर में आज फिर जोरदार बारिश हुई है. भारी बारिश से दिल्ली, गाजियाबाद, फरीदबाद, गुरुग्राम के कई इलाकों में पानी भर गया है. सड़कों पर ट्रैफिक का बुरा हाल है, जलभराव की वजह से गाड़ियां बंद हो रही हैं. मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.