Delhi Mundka Fire: कंपनी के मालिक की भी हादसे में मरने की आशंका, दोनों बेटे गिरफ्तार
ABP News Bureau | 14 May 2022 10:11 AM (IST)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार शाम एक तीन मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई. फिलहाल कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे आग पर काबू पा लिया गया. जिसकी जानकारी दमकल विभाग के डीवीजनल ऑफिसर सतपाल भारद्वाज ने दी. उन्होंने बताया कि अब तक इस हादसे में कुल 27 शव बरामद हुए हैं.