Delhi: मायापुरी में ऑक्सीजन के लिए लगी लंबी लाइन, नये फरमान से लोग परेशान
ABP News Bureau | 05 May 2021 01:48 PM (IST)
दिल्ली के मायापुरी इलाके में ऑक्सीजन लेने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी है..यहां विनायक गैस एजेंसी के द्वारा ऑक्सीजन दी जा रही है. लोगों का कहना है कि वो कल से ही ऑक्सीजन का इंतजार कर रहे है लेकिन ऑक्सीजन नहीं मिल रही है. पहले सभी को दी जा रही थी लेकिन अब एक नया फरमान जारी कर दिया गया है. लोगों का कहना है कि अब जिले के अनुसार ही ऑक्सीजन दी जाएगी.