दिल्ली में जारी रहेगा Lockdown, मेट्रो सेवा भी कल से होगी बंद | ग्राउंड रिपोर्ट
ABP News Bureau | 09 May 2021 01:56 PM (IST)

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से सख्ती से होगा लॉकडाउन का पालन इसीलिए कल से मेट्रो भी बंद रहेगी. लॉकडाउन के बाद कोरोना केस में कमी आयी है जिसके चलते दिल्ली सरकार ने ये फैसला किया है. लॉकडाउन लगने के बाद से ही मेट्रो भी खाली चल रही है. बड़े मेट्रो स्टेशन के दो गेट्स छोड़कर बाकी सारे गेट पहले ही बंद कर दिए गए थे. मेट्रो स्टेशन्स पर सन्नाटा पसरा हुआ है.