चुनाव रिजल्ट 2026
(Source: ECI/ABP News)
1 जून से 'अनलॉक' हो सकती है दिल्ली, फिलहाल 31 मई तक जारी रहेगा लॉकडाउन: केजरीवाल
ABP News Bureau | 23 May 2021 05:48 PM (IST)

दिल्ली में लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए और बढा दिया गया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की. अब दिल्ली में सोमवार 31 मई, सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन रहेगा. दिल्ली में 19 अप्रैल रात 10 बजे से लॉकडाउन लगाया गया था जिसकी अवधि अलग-अलग समय पर बढ़ाये जाने के बाद 24 मई तक लॉकडाउन लगाया गया था. हालांकि अब दिल्ली सरकार ने एक और हफ्ते लॉकडाउन बढाने का फैसला किया है.