Delhi: अब Google Map पर मिलेगी बसों की लाइव लोकेशन
ABP News Bureau | 15 Jul 2021 08:42 AM (IST)
दिल्ली में बस यात्रा को और सुगम बनाने के लिए और यात्रियों के लिए बसों के प्रतीक्षा समय को कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने गूगल मैप के साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट ट्रांजिट सिस्टम को जोड़ दिया है. इस पहल से अब गूगल मैप पर दिल्ली की डीटीसी और कलस्टर बसों की रियल टाइम लोकेशन मिल सकेगी. गूगल मैप पर ही यात्री को बसों के रियल टाइम में रुट, उस रुट में सभी बस स्टॉप, अराइवल और डिपार्चर का समय भी पता चल सकेगा ताकि लोग आखिरी मिनट तक अपनी यात्रा की योजना बना सकें. दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने गूगल के साथ मिलकर आज इस योजना को लांच किया. अब तक गूगल मैप में जो बसों की सूचना दी जाती थी वो शिड्यूल के हिसाब से होती थी लेकिन अब ये सूचना रियल टाइम के हिसाब से दी जायेगी.