Delhi Liquor Policy: ED की छापेमारी पर AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
ABP News Bureau | 06 Sep 2022 12:46 PM (IST)

दिल्ली शराब घोटाले मामले में ईडी तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में रॉबिन डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े निदेशकों और व्यक्तियों के ठिकानो पर छापेमारी कर रही है. ईडी ने हैदराबाद में छह जगहों पर छापेमारी की है. इस दौरान अरुण रामचंद्र पिल्लै समेत 5 अन्य के घरों की तलाशी ली जा रही है.