Delhi Lift Collapse: दिल्ली के नारायणा इलाके में लिफ्ट गिरने से 3 लोगों की मौत
ABP News Bureau | 09 Jan 2023 07:33 AM (IST)
राजधानी दिल्ली में लिफ्ट गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई है. हादसा दिल्ली के नारायणा इलाके में एक गुटखा फैक्ट्री में हुआ. लिफ्ट की सफाई कर रहे थे फैक्ट्री कर्मचारी. हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हुआ है.