दिल्ली एलजी-कमिश्नर की बैठक हुई खत्म, वकीलों और पुलिस के बीच चल रहे गतिरोध पर हुई चर्चा
ABP News Bureau | 06 Nov 2019 12:29 PM (IST)

तीस हजारी कोर्ट में हुई झड़प में मामला हद से आगे बढ़ गया है. कल दिल्ली पुलिस अपनी मांगों को लेकर सड़क पर थी और आज वकील हंगामा कर रहे हैं. वकीलों और पुलिस के बीच चल रहे गतिरोध पर दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल और दिल्ली कमिश्नर के बीच बैठक हो रही थी, जो अब खत्म हो गई.