खाकी वर्दी और काले कोट की लड़ाई के बीच पिसी बेचारी जनता | Delhi Police Vs Lawyers
ABP News Bureau | 07 Nov 2019 10:56 AM (IST)

देश में हर आदमी अपने लिए न्याय चाहता है...इसी न्याय की मांग को लेकर दिल्ली पुलिस सड़क पर थी और दिल्ली के वकील हड़ताल पर लेकिन अपने लिए न्याय की मांग कर रहे वकील आम जनता के न्याय को रोक रहे हैं.. वकील खुद न्याय पाने के लिए जनता को अगली तारीख दे रहे हैं... यानि अब तक जनता को अदालत से तारीख मिलती थी आज न्याय मांगने आई जनता को वकील दरवाजे से ही अगली तारीख पकड़ा रहे हैं। जनता पूछ रही है कि हमारा न्याय रोकने का अधिकार आपको किसने दिया