Delhi पुलिस पर भड़के JNU छात्र, कैंपस के बाहर भारी सुरक्षा तैनात! | Breaking | Santishree Pandit
एबीपी न्यूज़ | 28 Feb 2026 10:51 AM (IST)
Hindi News: दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय यानि JNU एक बार फिर से सुर्खियों में है... JNU वाइस चांसलर के कथित जातिवादी कमेंट्स और यूजीसी रेगुलेशन लागू करने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद माहौल गरमाया हुआ है... छात्रों को हिरासत और गिरफ्तार करने के विरोध में देर रात में छात्रों ने कैंपस के मेन गेट पर दिल्ली पुलिस और JNU की वाइस चांसलर शांतिश्री पंडित का पुतला जलाया... छात्र आरोप लगा रहे हैं कि वाइस चांसलर शांतिश्री पंडित के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने विश्वविद्यालय के मेन गेट पर तीन दिन तक ताला लगा दिया... छात्रों ने ये भी आरोप लगाया कि जिन छात्रों को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है, उनकी रिहाई में दिल्ली पुलिस जानबूझकर में देरी कर रही है... विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के लिहाज से मौके पर हाई सिक्योरिटी कर दी गई है।