Delhi: India Gate और CP के आसपास भारी जाम, आधा दर्जन मेट्रो स्टेशन बंद
ABP News Bureau | 01 Jan 2020 08:03 PM (IST)

दिल्ली में इंडिया गेट और कनॉट प्लेस के आसपास नये साल का जश्न मनाने वालों की भारी भीड़ जमा हो गई है. इस भीड़ की वजह से इंडिया गेट और सीपी के आसपास के आधा दर्जन मेट्रो स्टेशन बंद कर दिये गये हैं. इस इलाके की ओर जाने वाले रास्तों पर भी भारी जाम है. मेट्रो के गेट इसलिए बंद किये गये हैं ताकि लोग इस इलाके में न आ सके.