Twitter को झटका, Delhi HC ने कहा-'ट्विटर नहीं मान रहा नए IT नियम, केंद्र कार्रवाई के लिए स्वतंत्र '
ABP News Bureau | 06 Jul 2021 01:53 PM (IST)

शिकायत अधिकारी की नियुक्ती को लेकर माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर को दिल्ली हाई कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है. दिल्ली हाई कोर्ट ने ट्विटर को फटकार लगाते हुए पूछा कि आपकी प्रक्रिया में कितना समय लगता है? अगर ट्विटर को लगता है कि आप हमारे देश में जितना चाहे उतना समय ले सकते हैं तो कोर्ट इसकी इजाजत नहीं देगा