दिल्ली के पास सिर्फ 5-6 दिन की वैक्सीन बची है- CM Kejriwal
ABP News Bureau | 08 May 2021 03:43 PM (IST)

दिल्ली में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ी जानकारी दी है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने बताया कि इस समय दिल्ली में हर दिन एक लाख लोगों को हर दिन वैक्सीन का डोज दिया जा रहा है. वैक्सीनेशन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली को तीन करोड़ वैक्सीन चाहिए. उन्होंने कहा कि अभी दिल्ली में वैक्सीन की कमी है. इस दौरान उन्होंने बताया कि दिल्ली को अबतक 40 लाख वैक्सीन मिले हैं.