Environment Day पर Delhi Govt ने शुरू की औषधीय पौधों की Mega Plantation Drive, Gopal Rai ने दी जानकारी
ABP News Bureau | 05 Jun 2021 06:55 PM (IST)
विश्व पर्यावरण दिवस पर दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्रालय ने औषधीय पौधों का मेगा प्लांटेशन ड्राइव शुरू किया है. इसके साथ ही दिल्ली सरकार 26 जून से 11 जुलाई तक एक मेगा वृक्षारोपण अभियान/वन महोत्सव भी आयोजित करेगी जिसके तहत पूरी दिल्ली में शहर भर में 33 लाख से ज़्यादा पौधे लगाए जाएंगे. इस मेगा प्लांटेशन ड्राइव में दिल्ली के सभी कैबिनेट मंत्री, दिल्ली विधानसभा के स्पीकर, विधायक, गैर सरकारी संगठन और आरडब्ल्यूए शामिल होंगे.