Corona के बढ़ते मामलों पर सख्त हुई दिल्ली सरकार, जारी की नई गाइडलाइन
ABP News Bureau | 11 Apr 2021 08:55 AM (IST)

दिल्ली सरकार की ओर से कोरोना को लेकर जारी की गई नई गाइडलाइन 30 अप्रैल तक जारी रहेंगी. इस गाइडलाइन के मुताबिक, महाराष्ट्र से दिल्ली आने वाले सभी यात्रियों को RTPCR निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा. हालांकि इस नियम से सरकारी महकमे के उन लोगों को छूट दी गई है जिनमें कोरोना के लक्षण नहीं दिखेंगे. दिल्ली में अब शादी समारोह में सिर्फ 50 लोगों को ही शामिल होने की इजाजत होगी. महाराष्ट्र से दिल्ली आने वाले सभी यात्रियों को RTPCR निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा.