बाजारों में Covid नियम उल्लंघन को लेकर Delhi में प्रशासन सख्त, इन बाजारों पर की गई कार्रवाई
ABP News Bureau | 05 Jul 2021 04:55 PM (IST)

दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर का कहर कम होने के बाद अनलॉक की प्रक्रिया के तहत दिल्ली सरकार ने बाज़ारों को खोलने का आदेश दे दिया लेकिन नियम और शर्तों के साथ. दिल्ली के कई बाज़ारों में कोविड नियमों का उल्लंघन होने को लेकर प्रशासन सख्त नज़र आ रहा है. अब तक दिल्ली के कई बाज़ारों और दुकानों पर कार्रवाई भी की जा चुकी है, जिनमें कई बड़े बाज़ार भी शामिल हैं.