Delhi Gandhinagar Fire: दुकान से मिला एक शव, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
ABP News Bureau | 06 Oct 2022 01:39 PM (IST)

गांधी नगर इलाके में कपड़े की दुकान में आग के बाद अब उस दुकान से एक शव मिला है. परिवार का आरोप है कि पीछे के रास्ते से शव को निकाला गया है और उन्हें सूचना भी नहीं दी गई. एडिशनल डिवीजनल ऑफीसर सुमित कुमार का कहना है कि बिल्डिंग के दूसरी मंजिल पर एक शव बरामद हुआ है. बॉडी पूरी तरह से जल चुकी है, कंकाल बन चुकी है.. अभी ये कहना मुश्किल है कि धुएं से मौत हुई है या जलने से.