सर्दियों ने दी दस्तक तो Delhi का 'घुटा दम', इतने पर है AQI
ABP News Bureau | 03 Nov 2021 03:11 PM (IST)

राजधानी दिल्ली में इस वक्त सबसे ज्यादा AQI 348- वजीरपुर में है. लोधी रोड 159 AQI के साथ unhealthy की श्रेणी में है. गाज़ियाबाद में AQI Hazardous की स्थिति में है. 455 AQI के साथ गाज़ियाबाद चिंताजनक स्थिति में है. ओवरआल दिल्ली का AQI 309 यानी कि very poor की स्थिति में है. स्वास्थ्य मंत्रालय की एडवाइजरी के अनुसार बाहर एक्सरसाइज करने से बचें. बच्चों और वृद्धजनों को जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलने दें. फेफड़े और हृदय के रोगी बाहर निकलने से बचें.