Delhi Rains : भारी बारिश के बाद पानी-पानी Delhi, कई इलाकों में हुआ जलजमाव
ABP News Bureau | 21 Aug 2021 12:16 PM (IST)

बीती रात दिल्ली और एनसीआर में मूसलाधार बारिश हुई. बारिश क्या हुई इंतजामों की पोल खुल गई. देश की राजधानी और आसपास के इलाकों का बुरा हाल हो गया. सड़कें समंदर बन गईं. दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया. सुबह होते होते हकीकत सामने आ गई. ट्रैफिक पर भी बुरा असर पड़ा.