Delhi Elections 2020: दिल्ली में मतदान, बजरंगबली पर घमासान !
ABP News Bureau | 08 Feb 2020 05:35 PM (IST)

दिल्ली में आज लोग वोट डाल रहे हैं. लेकिन मतदान के दिन भी बजरंगबली को लेकर घमासान छिड़ा हुआ है. दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केजरीवाल की हनुमान भक्ति पर सवाल उठाते हुए कहा है कि वो जूते में हाथ लगाकर हनुमान जी को माला चढ़ाते हैं. दूसरी तरफ़ केजरीवाल ने मनोज तिवारी के बयान पर पलटवार किया है.