Delhi Election: Sanjay Singh ने वोट काटने को लेकर BJP को घेरा, बोले- 'चुनावी घोटाला कर रही पार्टी'
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 29 Dec 2024 03:07 PM (IST)
आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनावी घोटाला कर रही है और फर्जीवाड़े के तहत वोटरों के नाम काटने का अभियान चला रही है। संजय सिंह ने दावा किया कि बीजेपी पूर्वांचल के लोगों को बांग्लादेशी बताकर उनका नाम वोटर लिस्ट से कटवाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि नई दिल्ली से उनकी पत्नी का नाम भी इस तरह से कटवाने का आवेदन दिया गया था। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी वोट काटकर चुनाव जीतने की साजिश कर रही है। इस मामले को लेकर उन्होंने चुनाव आयोग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।