Delhi में खत्म हुआ प्रचार का शोर... 8 फरवरी को किसका चलेगा जोर ? | News @ 7
ABP News Bureau | 06 Feb 2020 08:51 PM (IST)

दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों प्रचार अभियान थम गया है. करीब एक महीने तक चले प्रचार अभियान में शाहीन बाग का धरना, जामिया में हिंसा, फ्री की चुनावी घोषणाएं, सीएम का चेहरा, देशभक्त Vs टुकड़े-टुकड़े गैंग जैसे कई मुद्दे हावी रहे. चुनाव प्रचार अभियान में आम आदमी पार्टी की कमान सीएम केजरीवाल ने संभाल रखी थी. वहीं केजरीवाल को चुनौती देने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने आखिरी वक्त में मोर्चा संभाला और लगातार 13 दिन तक प्रचार अभियान में हिस्सा लिया.