Delhi: Lakhimpur की घटना को लेकर Congress कार्यकर्ताओं ने मौन व्रत कर किया विरोध प्रदर्शन
ABP News Bureau | 11 Oct 2021 03:29 PM (IST)

दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज मौन व्रत धारण करके लखीमपुर खीरी की घटना के लिए विरोध प्रदर्शित किया. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी का कहना है कि मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी के साथ साथ मंत्री का इस्तीफा भी होना चाहिए. अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण क्यों दिया जा रहा है. ये प्रियंका गांधी की कोशिशों के नतीजा था कि थोड़ी बहुत कार्रवाई हुई. अलका लांबा के साथ साथ दिल्ली कांग्रेस के बड़े नेता इस प्रोटेस्ट में मौजूद हैं.