Petrol, Diesel पर वैट घटाने की मांग को लेकर Delhi Congress का CM Kejriwal के घर के बाहर प्रदर्शन
ABP News Bureau | 05 Jul 2021 04:04 PM (IST)

मंहगे पेट्रोल, डीजल पर वैट घटाने की मांग को लेकर आज दिल्ली कांग्रेस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे. केजरीवाल के घर का घेराव कर कार्यकर्ताओं ने खूब हंगामा किया. बैरिकेडिंग तोड़ के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के घर के बाहर पुहंच गए , जहाँ महिला कार्यकर्ता धरना देकर बैठ गई. हालांकि कुछ देर प्रदर्शन के बाद पुलिस ने सभी को वहां से खदेड़ा.