लंदन जैसी ठंडी हो गई दिल्ली, अंटार्कटिका के तापमान से मेल खा रहा कश्मीर
ABP News Bureau | 27 Dec 2019 09:48 PM (IST)

दिल्ली में सर्दी सौ साल का रिकॉर्ड तोड़ने को बेताब है. हाल ये है कि दिल्ली लंदन जैसी ठंडी हो गई है और कश्मीर का तापमान अंटार्कटिका के तापमान से मेल खाने लगा है. कुदरत का कोल्ड अटैक अभी लंबा चलेगा. इस ठंड में लोगों की हालात खराब हो गई है. राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री पहुंच गया है. इसलिए सावधान रहियेगा.